My Life Story- Ninth Phase
My Life Story- Ninth Phase
We had left Dehradun from Lucknow airport, I had stopped thinking about everything, because negative things were coming in my mind and I was explaining to myself that as soon as I go to Papa, he will be completely fine.

. On the way, I did not speak anything, could not understand whether to think about my four-day-old child or my father, so I left my life in the hands of God.
Happiness on one side and grief on the other.
My brother's friend came to pick us up as soon as we reached the airport.
He asked Husband to sit in the car and said we have to go a little early.
As soon as I opened the car door, Husband held my hand vigorously and said "Sonu your father had a heart attack on August 15 at 8 am and he had left all of us before reaching the hospital"
I got a shock and slowly I sat in the car.

And then Husband told that Papa is no longer in this world.
What could I do besides crying?
I wish everything was a lie, just thinking this.
My brother Deepak used to call again and again to come soon.
I was silent from outside but as the storm had come, what has happened in my life, how suddenly, this was going on inside.
The stitches in my stomach started hurting due to the operation.
Once also thought that I do not know if I will be able to meet my son Urjit again.
I could not muster the courage to face the situation from inside, as the brother's friend, who was driving, said, "We will reach in just twenty minutes", trembling hands, I was speaking to myself that I will not be able to see all that.
The rest will continue ........
_______________________________________________________
Hindi Translation-
हम लखनऊ एयरपोर्ट से देहरादून की और निकल गए थे , मैंने सब कुछ सोचना बंद कर दिया था , क्यूंकि दिमाग में नेगेटिव बातें आ रही थी और मैं खुद को समझा रही थी कि मैं जैसे ही पापा के पास जाउंगी वो एकदम ठीक हो जाएंगे।
रास्ते में मैंने कुछ बात नहीं की , समझ नहीं आ रहा था कि अपने चार दिन के बच्चे के बारे में सोचूं या फिर अपने पापा के बारे में सोचूं, इसलिए अपनी जिंदगी की डोर भगवान् के हाथ में छोड़ दी।
एक तरफ खुशिया और दूसरी तरफ दुःख। एयरपोर्ट पहुंचते ही मेरे भाई का दोस्त हमें लेने आ गया था। उसने हस्बैंड से कार में बैठने को कहा और बोला हमें थोड़ा जल्दी चलना होगा।
जैसे ही मैंने कार का दरवाजा खोला हस्बैंड ने मेरा हाथ जोर से पकड़ते हुए कहा "सोनू तेरे पापा को 15 अगस्त को सुबह 8 बजे हार्ट अटैक आया था और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही वो हम सबको छोड़ कर जा चुके थे " मेरी आँखों में आंसूं आ गए और जोर से झटका सा लगा और धीरे से मैं कार में बैठ गयी।
और फिर हस्बैंड ने बताया कि पापा इस दुनिया में अब नहीं हैं। मैं रोने के अलावा आखिर क्या कर सकती थी। काश सब कुछ झूठ हो बस ये ही सोच रही थी। मेरे भाई दीपक का बार बार फ़ोन आ रहा था कि जल्दी आओ। मैं बाहर से तो चुप थी पर अंदर जैसे तूफ़ान आ गया था, ये क्या हो गया मेरी लाइफ में ,अचानक ये कैसे ,बस यही चल रहा था अंदर। ऑपरेशन की वजह से मेरे पेट में लगे टाँके दर्द करने लगे थे। एक बार तो ये भी सोचा कि पता नहीं मैं अपने बेटे उर्जित से दोबारा मिल भी पाऊँगी या नहीं।
अंदर से मेरी हिम्मत नहीं हो रही थी उन सब हालात का सामना करने की , जैसे ही भाई के दोस्त ,जो गाड़ी चला रहा था कहा कि "बस बीस मिनट में हम लोग पहुँच जाएंगे " घबराहट से हाथ कांपने लगे थे। खुद से मैं बोल रही थी कि नहीं में नहीं देख पाऊँगी वो सब। बाकी कल जारी रखेँगे। .........


Comments
Post a Comment